RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शास्त्रीय संगीत समारोह के आयोजन को ले बैठक।

आरा/भोजपुर 6 अक्टूबर। महागुरु पंडित देवनंदन मिश्रा की पांचवी स्मृति में दिनांक 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार अपराह्न 2:00 बजे से आईबीएम पब्लिक स्कूल भिलाई रोड बाजार समिति आरा में शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन कराने का निर्णय श्री हनुमत संगीतालय बड़ी मठिया हाता आरा के बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता श्याम कुमार राजन ने की। समारोह के मौके पर उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रवचनकर्ता आचार्य भारत भूषण जी महाराज होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर दिवाकर पांडे होंगे। विशिष्ट तिथि के रूप में जगजीवन महाविद्यालय आरा के प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सिन्हा होंगे। इस अवसर पर वाराणसी के मशहूर बांसुरी वादक अखिलेश तिवारी सहित आरा शहर के कई कलाकार भाग लेंगे। आज के बैठक में केंद्र अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ ब्रजेंद्र महाराज ,राकेश कुमार मिश्रा, रूपनारायण चौधरी ,कृष्ण सहाय ,सुधीर कुमार ,रितेश कुमार ,अश्वनी कुमार ,अमन कुमार ,तरुण कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान!रक्तदान करें और करायें:बम विजय सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया।

rktvnews

शाहपुर मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment