RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी।

बेतिया, पश्चिमी चंपारण/बिहार 6 अक्टूबर ।जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।
जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-90 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 40, आवास के 05, सामाजिक सुरक्षा के 05, आपूर्ति के 05, गृह रक्षा वाहिनी के 10 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें भागवत प्रसाद गुप्ता, प्रियात्मा कुमारी, ललीता देवी, कैफुल वारा, सलाउद्दीन अंसारी, नजरूल खातुन, संध्या जायसवाल, संजय कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, छठु कुमार साह, मुस्तफा साह, संजीव अशोक, ललीता देवी, शिवशंकर सिंह, रामविलास साह, सुधांशु कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मीना सिन्हा, मोनिका कुमारी आदि के नाम शामिल है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सुजीत बरनवाल, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, बेबी कुमारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा डीएम ने दरभंगा के जिला मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान के लिए संदेश देते हुए किया विनम्र निवेदन।

rktvnews

भोजपुर: न्यायालय कर्मियों की हड़ताल को आइलाज का समर्थन,किया प्रदर्शन।

rktvnews

पटना:बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को मिलेगी नई गति, एसपीडीआरआर-बिहार का शुभारंभ।

rktvnews

बेगुसराय पुलिस ने किया अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

रायपुर : पहाड़गांव और कुमेली जलप्रपात पर्यटन क्षेत्र होगा विकसित।

rktvnews

विवाह के झूठे वादों से दुष्कर्म के बढ़ते मामले।

rktvnews

Leave a Comment