RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन – तीन दिनों तक राज्य सरकार की योजनाओं की बारीकियों से करवाया गया रूबरू

जयपुर/राजस्थान 04अक्टूबर। जयपुर संभाग के नव नामांकित राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा के सभागार में आयोजित शिविर में 650 से अधिक राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स ने भाग लिया।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को राज्य सरकार की जन—कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया साथ ही पात्र लाभार्थियों तक लाभ कैसे पहुंचाया जाए इसकी भी व्यापक जानकारी दी गई।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक हीरा लाल जाटव ने बताया कि कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स को पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना, मुख्यमंत्री हथलेवा योजना, इंदिरा गांधी निःशुल्क स्मार्टफोन योजना सहित प्रदेश कि समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान जन आधार प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक सीताराम स्वरूप ने जन आधार एवं इसकी उपयोगिता की विस्तृत एवं प्रभावी जानकारी दी।

Related posts

डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक की बुकिंग स्थगित करने की घोषणा की।

rktvnews

फ्री में देखे फिल्म ” द केरला स्टोरी”:हिंदू जागरण मंच भोजपुर।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड समारोह।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्रीकरण उप मिशन (SMAM) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों का प्रदर्शनी कार्यक्रम।

rktvnews

“बड़े बाबू की बेटी” पुस्तक का लोकार्पण समारोह!भारतीय लेखक वह है जो भारतीय मूल्यों को सामने रख सृजन करता है: डॉ देवेंद्र दीपक।

rktvnews

बिहार:आपदा अलर्ट सिस्टम को बनाएं और अधिक मजबूत: संयुक्त सचिव

rktvnews

Leave a Comment