RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने औद्यौगिक क्षेत्र में बने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 1 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज औद्योगिक क्षेत्र में बने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और उन्होंने मौके पर स्वच्छता का संदेश दिया और सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया।
जिलाधिकारी ने कहा निवेश की संभावनाओं को वृद्धि करने के उद्देश्य से विभिन्न उपाय जनपद में किए जा रहे हैं जिसके क्रम में जनपद बागपत में 20 वर्ष पुराना औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासनिक भवन बना हुआ था जो जर्जर अवस्था में हो गया था जिसका 36 लाख रुपए की धनराशि से जीणोद्धार कराया गया है जिससे कि उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके उसी के क्रम में जो जनपद में तहसील बागपत में जिला उद्योग कार्यालय संचालित है उसे भी औद्योगिक क्षेत्र के इसी प्रशासनिक भवन में स्थापित किया जाएगा जिससे कि परिसर में होने पर उद्यमियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा और निवेश में उद्योग में एक नई वृद्धि आएगी ।
बागपत के औद्योगिक क्षेत्र के लिए और उद्यमियों की सुविधाओं के लिए 6 करोड रुपए की परियोजना स्वीकृत है जिससे सड़कों का कंस्ट्रक्शन का काम होगा जो काफी लंबे समय से मांग थी जो अभी हाल ही में ही पूरी हुई है ।बागपत के उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया गया था जिसमें बागपत के उद्यमियों ने जनपदका प्रदर्शन किया जिसकी प्रदेश में सराहना की गई जनपद बागपत को होम फर्निशिंग में जी आई टैग मिला था जिसका भी प्रदर्शन किया गया ट्रेड शो में जिसकी काफी प्रशंसा की गई है जिला प्रशासन द्वारा उद्यमियों का लगातार समन्वय बना रहता है जनपद बागपत में उद्यमियों की बहुत पुरानी समस्या थी औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रक खड़े रहते थे जिसकी वह दुनिया द्वारा लगातार 4 वर्षों से मांग की जा रही थी जो समस्या का समाधान हो गया है अब औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक नजर नहीं आते हैं और दूसरी बाउंड्री वाल की समस्या थी दोनों समस्याओं का समाधान हो गया जिस पर उद्यमियों ने प्रशासन का धन्यवाद अर्पित किया है बागपत दिल्ली एनसीआर का एक क्षेत्र है उद्योग के क्षेत्र में बागपत के उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा उद्योग का कार्यालय स्थापित होने के बाद एक परिसर में ही सभी सुविधाएं मिलेंगी और निवेश के क्षेत्र में उन्नति की राह की और बागपत आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक आरएस यादव ,परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल ,जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी ,उद्यमी अश्वनी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय ने रक्षा संपदा महानिदेशालय में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

गगनयान” टेस्ट व्हीकल स्पेस फ्लाइट यानी “गगनयान” टेस्ट व्हीकल डेवेलपमेंट फ्लाइट (टीवी-डी1) 21 अक्टूबर को निर्धारितः डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

अयोध्या विवाद : किन्हें, क्यों और कैसे याद आएंगे चंद्रचूड़?

rktvnews

प्यार करने वालों का धर्म अलग होने से उनके रिश्ते को नहीं दे सकते ‘लव जिहाद’ का एंगल: बॉम्बे हाईकोर्ट।

rktvnews

कुबेरश्वर धाम प्रांगण में चेन चोरों का आतंक, दो महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी।

rktvnews

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!

rktvnews

Leave a Comment