RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीर्णोद्धार कराए गए इंडोर स्टेडियम बांका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों से बातचीत की। खिलाड़ियों ने इंडोर स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताते हुए कहा कि यह हम लोगों के लिए काफी उपयोगी और सुविधाजनक है। इसके लिए हम सभी आपका स्वागत करते हैं और आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ना काफी आवश्यक है। इसके साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास ठीक ढंग से होता है। आप सब मन लगाकर पढ़िये, खेलिये और आगे बढ़िये। इस दौरान स्थानीय महिला कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Related posts

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

दुमका:पर्यटन एवं खेल की समीक्षा बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

rktvnews

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अथानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान ,शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कार्रवाई, पुरानी मिठाइयां नष्ट करवाकर सैंपल लिए।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 75वें संविधान दिवस से पूर्व माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पदयात्रा निकाली।

rktvnews

Leave a Comment