RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मध्यप्रदेश से साहित्यकार हनुमान महोत्सव हम्पी कर्नाटक में शामिल होंगे।

भोपाल/मध्यप्रदेश 27 सितंबर।भोपाल रामायण केंद्र के तत्वावधान में 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 पांच दिवसीय हनुमान महोत्सव में भाग लेने हेतु 17 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल हनुमान की जन्मस्थली हम्पी के लिए रवाना हो गए।
सूत्रों के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य हम्पी में स्थित आंजनेय पर्वत, किष्किंधा में हनुमान जी की जन्मस्थली तथा आसपास के धार्मिक स्थलों का साहित्यिक भ्रमण कर शोध पत्र प्रस्तुत करना है।
हनुमान महोत्सव का मुख्य आयोजन 29 सितंबर को होसपेट कर्नाटक में कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी डी परमशिवमूर्ति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। आयोजन की अध्यक्षता रामायण केंद्र के निदेशक तथा तीर्थस्थान एवं मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ राजेश श्रीवास्तव करेंगे। इस अवसर पर रामायण केन्द्र की पत्रिका उर्वशी के हनुमान विशेषांक सहित अन्य पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। हम्पी विश्वविद्यालय के अनेक प्रोफेसर इस आयोजन में हनुमान प्रसंग पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
आंजनेय पर्वत किष्किन्धा के अतिरिक्त हम्पी के समस्त दर्शनीय मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। कर्नाटक के बादामी नगर जिसे यूनिवर्सिटी आफ टेंपल कहा जाता है, भी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। संयोजक डॉ अभिष ने बताया कि देश के कई वरिष्ठ साहित्यकार इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिंदी सेवी जवाहर कर्नावट, इतिहास एवं लोक संस्कृति विशेषज्ञ साहित्यकार सुरेश पटवा, वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम मैथिल, डॉ गोपेश बाजपेई, रुपाली सक्सेना, सहसचिव- अनुभूति शर्मा, सचिव- रामायण केंद्र के महानिदेशक डॉ दिनेश श्रीवास्तव, डॉ जयशंकर यादव बेलगांव, विजय शंकर चतुर्वेदी सोनभद्र, सनोज तिवारी सोनभद्र, अजय श्रीवास्तव उपमहानिदेशक आकाशवाणी दिल्ली तथा अरुण गुप्ता भोपाल प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित हैं। मित्रों एवं नगर की संस्थाओं ने यात्रादल को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related posts

जब न्यायाधीश ही हत्यारों की अगुवाई करने लगे!

rktvnews

दरभंगा जिले के स्लम एरिया से चयनित निर्धन व शिक्षा से वंचित बच्चों के पठन-पाठन के संदर्भ में विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

जयंती पर साहित्य सम्मेलन में “गांधी के साहित्यिक अवदान और हिन्दी-सेवा” को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

rktvnews

अवैध कब्जों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment