RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर जिले के शाहपुर के सरना में जन संवाद कार्यक्रम मे जनता से रूबरू हुए डीएम व एसपी!लोगो में देखा गया उत्साह।

शाहपुर के सरना में जन संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते डीएम राजकुमार व एसपी प्रमोद कुमार एवं अन्य

शाहपुर/भोजपुर 23 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के सरना गांव स्थित जगदीश सिंह धनराजो कुंवर उच्च विद्यालय में भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार, सरना पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह और जिला पार्षद कृष्णा देवी ने  दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार, एडीएम मनोज कुमार झा, जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार,सीडीपीओ राजीव चंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम राजकुमार ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सरना में पुस्तकालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने महादलित बस्ती सहित कई बसावटों को सड़क मार्ग से जोड़ने, सहजौली पंचायत में वंचित महादलित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कही तथा शाहपुर बीडीओ को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया। कल्याणकारी योजनाओं में संबंधित पदाधिकारी द्वारा नजराना लेने की शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा करने पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच करने की बात कही। जगदीशपुर और शाहपुर में 8 वर्षों से जमे कंप्यूटर कर्मियों को हटाने की बात भी जिलाधिकारी ने कही। उन्होंने मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले जनता दरबार में मिलकर शिकायत करने को कहा जहां पर त्वरित निष्पादन किया जायेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि हम लोग भोजपुर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और भोजपुर अपराध मुक्त होगा। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। इसके लिए उन्होंने लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों से समाज की कमियों, गलत काम करने वाले लोगों और अपराधियों के संबंध में गुप्त रूप से मोबाइल पर सूचना देने को कहा जिसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। जब आपस में संवाद होगा तो बहुत सारी बातें पता चलेंगी। उन्होंने कहा कि भोजपुर में 38 थाना है। हर जगह मेरा पहुंचना संभव नहीं है। सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दिन मे 11 से 1 बजे तक मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थानों से जुड़ता हूॅ। उन्होंने लोगों को थाना, इंस्पेक्टर ऑफिस या एसडीपीओ कार्यालय मे आकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी समस्या बताने को कहा ताकि मैं उसका समाधान कर सकूॅ। उन्होंने लोगों से फील्ड लेवल के अफसरों थाना, ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का मोबाइल नंबर भी रखने की बात कही ताकि का जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। साथ ही फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यालय में प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे के बीच लोगों से मिलता हूॅ और उनकी समस्याओं का समाधान करता हूॅ। पुलिस और जनता के बीच संवाद के तहत “जन-जन की ओर बढ़ते कदम” कार्यक्रम के माध्यम से हर थाना और लोगों से जुड़ने की कोशिश की गई।
इस अवसर पर डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार, एडीएम मनोज कुमार झा, एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, जिला पार्षद गंगाधर पांडे, कृष्णा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीडीओ गुलाम सरवर, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, जेई जयनंदन चौधरी, सरना मुखिया बीरबल सिंह, पैक्स अध्यक्ष नर्वदेश्वर सिंह उर्फ साधू सिंह सहित जिला के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित विभाग

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के सरना गाँव स्थित जगदीश सिंह धनराजो कुंवर उच्च विद्यालय मे आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, जिला ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला परियोजना, लोक स्वास्थ्य विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, उद्योग विभाग, परिवहन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) आदि के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:झाबुआ में जल संरक्षण, सिंचाई और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अप्रैल 26

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने कोटा में 68 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:सफलता का कौनों शॉर्टकट नहीं होय, पक्का इरादा से कौनों लक्ष्य प्राप्त कीन जा सकत है: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का डीसी – डीडीसी ने लिया जायजा!जिले के छात्र – छात्राओं के लिए डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी सुपूर्द,अत्याधूनिक सुविधाओं से लैस है डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: निर्देशों का पालन नहीं करने के विरुद्ध विभिन्न पूजा पंडाल समितियों पर भोजपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment