RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

आरा नगर का मिल्की अनाईठ नरक मे तब्दील – क्यामुद्दीन अंसारी

नगर आयुक्त और भाजपाई महापौर, उप महापौर को शहर के विकास से नही है मतलब लूट के चक्कर में एक दूसरे से कर रहे प्रतिस्पर्धा: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 18 सितम्बर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे वार्ड 42 का निरिक्षण किया गया।भाकपा माले की टीम ने पाया की अनाईठ मिल्की मुहल्ला की हालत नारकीय है लोगों का सड़क पर चलना तो दूर घर से बाहर निकलना भी दूभर है।घरों मे नाली का पानी घुंसा हुआ है।मुहल्ला से निकलने वाली मुख्य सड़क पर ठेहुन भर पानी और किचड़ लगा हुआ है। टीम द्वारा बताया गया की हालत ऐसी है की बच्चे स्कूल जाते समय नाली नुमा सड़क की बजबजाती हुए पानी मे गिर जा रहे है। जिससे उनके पढाई पर भी असर पड़ रहा है।भाकपा माले की टीम द्वारा इस सवाल पर स्थानिय लोगों से पुछने पर पता चला की यहां कि यह हालत बहुत दिनों से खराब है।नगर आयुक्त और मेयर से कहने पर 15 दिनों मे पानी निकासी और किचड़ निकालने का आश्वासन देते है पर होता कुछ नही है।

भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यहां के सड़क पर लगे पानी और किचड़ निकासी पर संघर्ष होगा। क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर निगम मे लुट मची है.मेयर-डिप्टी मेयर कमिशन खोरी मे हिस्सा के लिए झगड़ रहे है.भाजपाई मेयर और आयुक्त मिलकर आरा शहर को बेचने पर आमादा है,नागरिक सुविधा बहाल करने मे इन लोगों की कोई रुची नहीं है।

मिल्की अनाईठ की गलियों में प्राकृतिक सरोवर का मनोहर दृश्य🤪

भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने जोर देकर कहा कि मिल्की अनाईठ सहित गरीबों पिछड़ी तथा शहर के निचले इलाकों मे विकास की किरण 15 दिनों मे नहीं पहुंची तो आरा नगर के मेयर के घर का घेराव किया जाएगा।

ऐपवा नेत्री संगिता सिंह ने कहा कि अभी ऐपवा का राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए महिला संगठन ऐपवा का सदस्यता अभियान चल रहा है. ऐपवा सदस्यता के बाद शीघ्र ही आरा शहर मे नागरिक सुविधा की बहाली के लिए जोरदार संघर्ष होगा।

इस निरीक्षण के दौरान भाकपा माले की टीम मे क्यामुद्दीन अंसारी, संगिता सिंह, अहमद अली,दीपक रजक,मसकुर अंसारी आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी का ज्ञानोत्सव रंगारंग कार्यक्रम से हुआ समापन।

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:सभी सीटों पर जीत के लिए छात्र जदयू की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मेधावी छात्राओं, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

पटना:विकसित भारत’ की कल्पना को बच्चों ने कैनवस पर उकेरा; ‘सृजन चित्रकला प्रतियोगिता’ संपन्न।

rktvnews

सरकार ने हरित हाइड्रोजन के विकास के लिए एक इकोसिस्‍टम का निर्माण किया है: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

Leave a Comment