RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी में कविता पाठ का हुआ आयोजन!कविता अंतरात्मा से निकली अभिव्यक्ति होती है:प्राचार्या प्रो‌ मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। आज महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी में कविता पाठ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति चौधरी स्वागत से आरंभ हुआ।उन्होंने कविता वाचन की महत्ता व प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए रवींद्रनाथ टैगोर की कविता ‘हवेयर दी माइंड इज विदाउट फीयर ‘ के बंगाली व हिंदी अनुवाद का पाठ किया।
प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने कार्यक्रम के लिए अंग्रेजी विभाग को बधाई देते हुए कविता के विषय में छात्राओं को बताया।उन्होंने कहा कि कविता हमारी अंतरात्मा से निकली हुई अभिव्यक्ति है। जिसे हम सभी व्यक्त नहीं कर पाते हैं उसको लिपीबद्ध कर अपनी अंतरात्मा की आवाज को दूसरे तक पहुंचाया जाता है। इसका प्रचार- प्रसार होना चाहिए ।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कविता को मनोभावों से जुड़ा बताया ।उन्होंने कहा कि चाहे हम उदास हों अथवा प्रसन्न,कविता हमेशा मार्गदर्शन करती है ।कविता हमारी अभिव्यक्ति है,एकाकीपन का सहयोगी है। समाज के लिए संदेश और प्रेरणा देकर हौसला अफजाई करती है।
इस कार्यक्रम में स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राएं सदफ सलीम और कल्पना ने मंच संचालन किया ।
कल्याणी,सलोनी,प्रियंका,तनु,किरण,हिमांशी, पायल अंजलि, मुस्कान ,प्रगति, कल्पना आदि ने इस कविता पाठ में बढ़ चढ़कर भाग लिया । विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को इसी प्रकार आगामी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जुगल प्रसाद ने किया साथ ही साथ छात्राओं को प्रतिदिन कक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने राष्ट्रपति चुनाव 2023 का निरीक्षण करने के लिए मालदीव का दौरा किया।

rktvnews

56वें इफी में वेव्स फिल्म बाजार 2025 का उत्साहपूर्ण समापन।

rktvnews

पृथक बुंदेलखंड के साथ इतिहास की किताबों में कुछ और पन्ने जोड़ने की जरुरत।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक आशा देवी ने किया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मना डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस।

rktvnews

देवघर: समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर दिया जा रहा प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment