RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

18 सितंबर को बक्सर में रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

बक्सर/बिहार 15 सितंबर ।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 18.09.2023 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में दिनांक 18.09.2023 को SKILLZDESK प्रा0 लि0 के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसमें नियोक्ता द्वारा टाटा मोटर, बजाज ऑटो प्रा0 लि0 कंपनियों हेतु नियुक्ति की जायेगी। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18 YEARS & ABOVE किया गया है। नियोक्ता द्वारा आई0टी0आई0, डिप्लोमा योग्यताधारी युवक एवं युवतियों की TRAINEE के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियाँ दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 15000-18000 महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल अहमदाबाद है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 18.09.2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा एवं मैट्रिक के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: शिव प्रकाश रंजन

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

विनियमन की रूपरेखा बनाने के लिए हमारा दृष्टिकोण खुला, पारदर्शी और परामर्शात्मक रहा है, जबकि पिछली सरकारें कुछ सबसे बड़े घोटालों में लिप्त थीं।”: राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर

rktvnews

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल्वे के बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अक्टूबर 26

rktvnews

Leave a Comment