RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! ट्रक पर से 23616 बोतल मे 7472 लीटर शराब की बड़ी खेप को किया जप्त।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 सितम्बर। भोजपुर जिला की शाहपुर पुलिस ने बक्सर-आरा फोरलेन पर रानीसागर गाॅव के पास अंग्रेजी शराब की बङी खेप से लदे एक ट्रक को दबोच लिया। ट्रक पर धान की भूसी से भरे बोरों के नीचे रख कर शराब की बड़ी खेप छुपा कर लाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया तथा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुअनि शैलेश कुमार, पीटीसी राकेश कुमार, चौकीदार सत्यदेव पांडे, तेज नारायण पासवान एवं पिंटू कुमार ने फोरलेन पर उक्त ट्रक को अपने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने ट्रक पर से 842 कार्टून में रखे 23616 बोतल में 7472 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसमें 375 एम एल के 250 कार्टून में प्रति कार्टून 24 बोतल के हिसाब से 6000 बोतल, 750 एम एल के 300 कार्टून में प्रति कार्टून 12 बोतल के दर से 3600 बोतल और 180 एम एल के 292 कार्टून में प्रति कार्टून 48 बोतल की दर से 14016 बोतल, कुल मिलाकर 23616 बोतल में 7472 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 80 लाख से 1 करोड रुपये के बीच बताई जाती है।

शराब से लदी ट्रक पर से उतरता शराब का कार्टून

ट्रक चालक राजस्थान के बाङमेर निवासी गोवर्धन राम बताया जाता है। बताया जाता है कि शराब की बड़ी खेप पंजाब के अमृतसर से पटना भेजी जा रही थी जिसे बीच में ही पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने शराब के साथ-साथ ट्रक को भी जप्त कर लिया है। विदित हो कि 10 दिन के भीतर शराब की तीसरी बड़ी खेप को चुस्त दुरुस्त शाहपुर पुलिस ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और पुलिस पदाधिकारियों की तत्परता से ऐसा संभव हो सका।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिज़ास्टर रेस्पॉंस फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी।

rktvnews

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर: 1 जुलाई से जिले के सभी शिक्षको की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य: डीडीसी

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने की भेंट।

rktvnews

मोस्टमानू में स्थित मोस्टमानू मंदिर परिसर मे योग का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment