RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

गया/बिहार 11 सितंबर। इस वर्ष पितृपक्ष मेला और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्री को विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी के लिए गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से गंगा जल आपूर्तित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि सीता कुंड में बने प्याऊ में गंगा जल आपूर्तित है। इसके अलावा देवघाट पर तीन अलग-अलग बनाए गए प्याऊ में भी गंगा जल आपूर्तित है। विष्णुपद मंदिर के सेट बाहर में बने प्याऊ में भी गंगा पानी चालू करवा दिया गया है। इन सबों के अलावा इस वर्ष गांधी मैदान में पितृपक्ष मेला के दौरान बनने वाले टेंट सिटी में ठहरने वाले तीर्थ यात्रियों को भी गंगाजल पिलाने हेतु पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। टेंट सिटी में ठहरने वाले सभी यात्रियों को गंगाजल पिलाया जाएगा।
विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा, इस 15 दिनों में लाखों तीर्थयात्री तर्पण करने यहां आते हैं, प्रशासन द्वारा हर स्तर पर उनकी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके।उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला में आये सभी यात्रियों को जरूरत के अनुसार भरपूर गंगाजल पानी मिलेगा।

Related posts

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

झारखंड:इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा।

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।

rktvnews

प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक-‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन!प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment