RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 कार्यक्रम का स्क्रीनिंग किया गया।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 10 सितंबर।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन, मोतिहारी में अपर समाहर्ता, प्रभारी जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 कार्यक्रम का स्क्रीनिंग किया गया ।
स्क्रीनिंग के पश्चात आज ही शाम 05 बजे में मुख्य समारोह में सभी विधाओं के लिए योग्य चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अपनी कला के जौहर दिखाने के लिए चयनित किया जाऐगा ।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होंगे।
सरकार का मुख्य उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से नयी युवा प्रतिभा की कलात्मक क्षमता को प्रतियोगिता के माध्यम से निखार कर उन्हें राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध कराने का है। युवा उत्सव में पंद्रह से पैंतीस वर्ष तक के कलाकार चयनित किये गये है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वादन- सितार, गिटार, तबला, सरोद, शहनाई, सारंगी, वायलिन, बांसुरी, वीणा, मृदंगम तथा हारमोनियम, समूह गान, एकल लोकगीत, लोकगाथा , सुगम संगीत, समूह लोक नृत्य, लघु नाटक, वक़्तृता ( भाषण) व चित्रकला, मूर्तिकला , हस्तशिल्प, छायाचित्र ( चाक्षुष कला ) की विधाओं के प्रतिभागी को चयनित किया गया है।
इस अवसर पर संजय पाण्डेय, अभय अनंत सहित ( महिला/ पुरुष) प्रतिभागी एवं दर्शकगण उपस्थित थे ।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उप-योजना के रूप में कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी।

rktvnews

पटना: बिहार के विद्यार्थियों की बल्ले – बल्ले,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत ऋण की राशि पर अब नहीं देना होगा ब्याज,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मोस्टमानू में स्थित मोष्टा देवता मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय मोस्टमानू मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2023 के दूसरे दिवस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया मंत्री रेखा आर्या ने।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment