RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 28 अगस्त।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों को कहा कि जिले के सभी पैक्सों का कम्प्यूटरीकरण किया जाना है।
187 पैक्सों में से कुल 147 पैक्सों को कम्प्यूटरीकरण करने हेतु पूर्व में प्रस्ताव सहकारिता विभाग, बिहार, पटना को भेज दिया गया। आज कुल 23 पैक्सों को कम्प्यूटरी करण करने के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
उपस्थित सभी 23 पैक्स प्रतिनिधियों/अध्यक्षों से विचार-विमर्श उपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा प्रबंधक निदेशक काॅपरेटिव नवादा को दिया गया।
आज की बैठक में विधायिका नवादा विभा देवी, विधायक रजौली प्रकाशवीर, दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, डीएफओ संजीव कुमार, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, डीएसपी मुख्यालय, डीसीओ नवादा शषिकांत शषि, एमडी काॅपरेटिव मो0 बाबू रजा, डीपीएम नावार्ड नवादा एवं डीसीओ के साथ-साथ सभी 23 पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. सत्यनारायण को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

चलो करें आवास पूरा अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी रईस जमींदार निशान सिंह जुरी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा।

rktvnews

रामगढ़ में हुआ विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment