RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

रोहतास/बिहार 27 अगस्त। जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा पैक्स कम्प्यूटराईजेशन पर शनिवार डीएलएमआईसी की बैठक की गयी। जिसमें प्रबंध निदेशक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सासाराम-भभुआ, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम नावार्ड, रोहतास जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, अध्यक्ष कुरी पैक्स एवं अध्यक्ष तिलौथू पूर्वी पैक्स के द्वारा भाग लिया।
उक्त बैठक में प्रबंध निदेशक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सासाराम-भभुआ द्वारा बताया गया कि रोहतास जिलान्तर्गत 50 नये पैक्सों का कम्प्यूटराईजेशन के लिये चयन किया गया। इसके पूर्व की बैठकों द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत 164 पैक्सो का चयन किया जा चुका है। इस तरह जिले में कुल 214 पैक्सों का अबतक चयन हो चुका है। चयनित सभी पैक्सों को पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत किया जायेगा। यह योजना भारत सरकार नावार्ड एवं बिहार सरकार के सहयोग से लागू की जा रही है, जिसके नोडल एजेन्सी नावार्ड तथा जिला स्तर पर कार्यान्वयन एजेन्सी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक है। विमर्शोपरान्त इस संबंध में निम्नांकित निर्देश दिया गया:-
1. प्रबंध निदेशक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सासाराम-भभुआ को निर्देश दिया गया कि चयनित पैक्सों में विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में योजना को निर्धारित समय सीमा के अन्दर लागू कराया जाय।
2. शेष बचे पैक्सों को चयन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुये अगली बैठक में रखने का निदेश प्रबंध निदेशक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सासाराम-भभुआ को दिया गया, ताकि संबंधित योजना का लाभ शत प्रतिशत पैक्सों को भी मिल सके।

Related posts

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

अब भी है दूर बहुत सावन! :डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी” शैलेश”

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जुलाई 26

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक गढ़वा के द्वारा स्कूली बसों की गई जाँच।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment