RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

भीमताल/नैनीताल 24 अगस्त।शासन के निर्देशों के क्रम में सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल पहुंचकर बृहस्पतिवार को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक नैनीताल तोक धुलई, ग्राम मेहरागांव (घोड़ाखाल रोड केदार धर्मस्थल) विकास खण्ड भीमताल में चौपाल/जन संवाद कार्यक्रम में के दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध मे लोगों के साथ जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुुन कर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
चौपाल/जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लिखित रूप से 40 से अधिक प्रार्थना पत्र के माध्यम से सडक का डामरीकरण एव मरम्मत, आपदा से छतिग्रस्त मकान की सुरक्षा दीवार,सड़क निर्माण के दौरान का मुआवजा,आवास से सम्बन्धित,बाध के आतंक से निजात दिलाने, अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त, से सम्बंधित समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई । साथ ही अधिकांश लोगों द्वारा मौखिक तौर पर सचिव को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
सचिव ने चौपाल/जन संवाद के दौरान सभी समस्याओ को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागो के अधिकारिंयो को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त प्राथमिकता के तहत समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को बड़ी गम्भीरता से ले रही है जो भी समस्याऐ रखी गयी सभी का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, कर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, भावना मेहरा के अलावा जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर जिला पांचवें राष्ट्रीय वाटर अवार्ड के लिए चयनित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात को लेकर समस्त जिलेवासियों से विशेष सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में हुआ मनोज भावुक के किताब ‘ भोजपुरी सिनेमा के संसार’ का विमोचन।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ।

rktvnews

Leave a Comment