RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 1 से 25 सितंबर तक होगा साइक्लोथोन का आयोजन!सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 21 अगस्त। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के लिए आगामी 1 से 25 सितंबर तक साइक्लोथोन ( साइकिल रैली) आयोजित की जाएंगी। इस दौरान युवाओं को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। हरियाणा सरकार के इस अभियान में पुलिस विभाग इसका नोडल डिपार्टमेंट होगा। स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारी अभी से तैयारीयां शुरू कर दें। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के साथ ड्रग्स फ्री हरियाणा के संबंध में हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य की ओर से सभी जिलों में एक जागरूकता वैन आएगी। इसमें लगी स्क्रीन व म्यूजिक सिस्टम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेगी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं उन्हें इस कार्यक्रम में जरूर शामिल करें। उन्होंने कहा कि साइकिल रैली में कॉलेज, पॉलिटेक्निकल, आईटीआई व सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को शामिल करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डा. अनिल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:“CPR, First Aid और साहस: बागपत में तैयार हो रही है नई पीढ़ी, जो जीवन बचाएगी—कहीं भी, कभी भी”।

rktvnews

जबाबदेही

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, ढाई हजार से अधिक पदों पर सैकड़ों कंपनी करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया:रक्षा मंत्री

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति सरयू राय द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग किया गया बैठक।

rktvnews

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

Leave a Comment