RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

रायपुर/छत्तीसगढ़ 18 अगस्त।देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

Related posts

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं सरकारी भूमि के अतिक्रमण के रोकथाम को लेकर किया बैठक।

rktvnews

कभी नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र अब अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

राजस्थानी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान की अमिट छाप छोड़ संपन्न हुआ श्रावण उत्सव!बीकानेर हाउस में राजस्थानी आर्टिजंस की हुई 32 लाख की बंपर सेल।

rktvnews

Leave a Comment