RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मंगलवार से होगा अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का आगाज,जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ!जिले के 2 लाख 52 हजार 530 परिवार होंगे लाभान्वित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 अगस्त । राज्य के निवासियों को बढ़ती महंगाई के दौर में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना कि घोषणा की थी। योजना को मूर्त रूप देते हुए मंगलवार, 15 अगस्त, 2023 को योजना का आगाज होगा। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस योजना का शुभारंभ करेंगे ।
जिले में 15 अगस्त को प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर वृद्ध महिला द्वारा झंडारोहण कर फूड पैकेटो का वितरण शुरू किया जाएगा । जिला मुख्यालय के नजदीकी 2 केएनजे स्थित उचित मूल्य की दुकान पर जिला कलक्टर व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूड पैकेट का वितरण कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

संबंधित विभाग को सौंपी जिम्मेदारी

इस योजना के शुभारंभ को लेकर होने वाले आयोजन के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने बताया कि गरीब और वंचित वर्ग को मंहगाई से राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने 2023 के बजट में इसकी घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
डीएसओ विनोद ढाल ने बताया कि प्रदेश में अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के अंतर्गत महंगाई राहत कैंप में 1 करोड़ 4 लाख से अधिक परिवारों ने पंजीकरण करवाया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवारों के लिए इस वर्ष के लिए योजना लागू की गई है, इन परिवारों को प्रत्येक माह के राशन के साथ ही यह पैकेट दिया जाएगा। राशन की दुकान पर राशन की तरह ही बायोमेट्रिक तरीके से अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे।

जिले के 2 लाख 52 हजार 530 परिवार पात्र

ढाल ने बताया कि योजना में अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल और एनएफएसए परिवारों का चयन किया गया है। जिले में 2 लाख 52 हजार 530 परिवार और कुल 9 लाख 97 हजार 255 सदस्य अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के दायरे में आते है, जिनमें से 2 लाख 50 हजार से अधिक परिवारों ने महंगाई राहत कैंपों में पंजीयन करवा लिया है ।

उच्च गुणवत्ता के परीक्षण हेतु लिए गए सैंपल

फूड पैकेट में उच्च गुणवत्ता का खास ख्याल रखा गया है, निविदा में भी फर्मों के लिए एफएसएसएआई, बीआईएस, एगमार्क, एफपीओ इत्यादि से प्रमाणित होना आवश्यक शर्त रखी गई थी। फूड पैकेटो का खाद्य जांच लैबोरेट्री के माध्यम से परीक्षण भी करवाया गया है तथा रैंडमली तोल भी किया गया है, जिसमें पेकेट निर्धारित मापदंडों के अनुसार सही है।

फूड पैकेट में यह मिलेगा

डीएसओ ने बताया कि निशुल्क फूड पैकेट योजना के तहत दिए जाने वाले किट में एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल, एक किलो आयोडिन नमक, एक किलो चीनी, एक किलो चना दाल, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मिर्च पाउडर और 50 ग्राम हल्दी पाउडर दिया जाएगा । जिसको एक पैकेट में पैक कर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा ।

Related posts

नदी में डूबे युवक के शव की खोजबीन को घाट पर पहुंचे रघुपति यादव!अधिकारियों से की बात।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

दरभंगा:पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लाभुकों को विकास आयुक्त के कर कमलों से दिया गया चेक व स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज!अभियुक्त कर रहे आत्मसमर्पण।

rktvnews

उज्जैन:केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पहुंचे भगवान महाकालेश्वर की शरण में।

rktvnews

Leave a Comment