RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया।

रोहतास/ बिहार 09 अगस्त।बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा दिनांक 08.08.2023 एवं 09.08.2023 को रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया। याचिका समिति में विधानसभा सदस्य परसा छोटेलाल राय, माननीय विधानसभा सदस्य अलोली रामवृक्ष सदा तथा सदस्य प्रणव कुमार द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ अतिथि गृह सासाराम में विभागवार कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त दो दिवसों पर विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई एवं निम्नांकित निदेश/सुझाव दिये गये:-
अध्यक्ष द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने का सुझाव दिया गया।
रोहतास जिला शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।
दिनांक- 09.08.2023 को अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा प्रखण्ड सासाराम स्थित अमृत सरोवर का सथलीय निरीक्षण किया गया।
अध्यक्ष द्वारा निदेश दिया गया कि याचिका समिति के प्रश्नों/याचिका संख्या पर प्रतिवेदन समिति को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।सदस्यों द्वारा निदेश दिया गया कि पंचायती राज विभाग से नल-जल योजना का हस्तांतरण लोक स्वास्थ प्रमंडल को शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

झारखंड:विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की प्रेसवार्ता, कहा जनता ने एनडीए पर जताया है भरोसा।

rktvnews

दुमका:रानीश्वर के बाँसकुली पंचायत में आदिम जनजाति: जनसंवाद एवं समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा के हाउसिंग कॉलोनी में “आपका शहर आपकी बात ” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”मेरा वोट-मेरा भविष्य” के गुंजयमान नारों के साथ जीविका दीदी ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

Leave a Comment