RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

माननीय उच्च न्यायालय मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 07 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए लंबित वादों की विभागवार व अँचलवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत निदेश दिया गया कि वे इन मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु प्रति शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई की जाय।
उप विकास आयुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाने की बात कही तथा कहा कि न्यायालय के गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में दिया जाए ताकि ससमय उसका हल निकाला जा सके।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी , नगर परिषद पदाधिकारी अभय कुमार झा, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि सिंह की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एंड को- मोर्बिडिटी कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

शराब नहीं प्रेम के नशे में मनाये होली- रघुपती यादव

rktvnews

विश्व युवा कौशल दिवस पर डॉक्टर पीसी से प्रभात फेरी निकाली गयी!युवाओं में स्किल डेवलपमेंट से संगठन को कई बार राज्य स्तर पर पुरस्कृत:एम डी मालती देवी

rktvnews

पटना:रोगों का सही उपचार तभी संभव है जब उसकी सही जाँच हो:न्यायमूर्त्ति

rktvnews

भोजपुर:दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की कहा बिहार में एनआरसी प्रक्रिया का है पुनरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment