RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेजर जनरल अमिता रानी ने एमएनएस, अपर महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली/01 अगस्त।मेजर जनरल अमिता रानी ने 1 अगस्त, 2023 को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में अपर महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। जनरल ऑफिसर नर्सिंग कॉलेज, सेना अस्पताल (आर एंड आर), दिल्ली की पूर्व छात्र रही हैं। इस पद पर तैनात होने से पहले वह एमएनएस, मुख्यालय (एनसी) में ब्रिगेडियर थीं।
जनरल ऑफिसर 1983 में मिलिट्री नर्सिंग सेवा में शामिल हुईं। मेजर जनरल अमिता रानी ने गुणवत्ता नियंत्रण, संक्रमण नियंत्रण और रोकथाम प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल में सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट पर अल्पकालिक पाठ्यक्रम पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल हेल्थ केयर एकेडमी, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में स्थित है, वहां से अस्पताल और गुणवत्ता प्रबंधन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र हासिल किया है। एक सक्षम प्रशासक के रूप में उन्होंने डीपीएम सीएच (ईसी) कोलकाता, 154 जीएच में प्रिंसिपल मैट्रॉन, एमएच जालंधर, एमएच इलाहाबाद और कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स, बैंगलोर जैसे प्रमुख पदों पर काम किया है।

Related posts

पटना:वज्र का सीना ख़ुशबू सा दिल जिसका होता है, वह पिता होता है : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:एम.एम. महिला महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

दरभंगा:अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में चलो पौधा लगाये, वातावरण को स्वच्छ बनाए कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment