RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक!मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

चतरा/झारखंड 31 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला स्तरीय सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगा। जिसमें झंडोतोलन-राष्ट्रगान, परेड समेत अन्य कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा की साफ-सफाई, रंग रोगन, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था,अग्निशमन दस्ता, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
वहीं उपायुक्त ने फांसी तालाब एवं रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन की तैयारियां करने, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को ससमय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने, कोविड के अनुरूप सोशल डिस्टनसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने समेत अन्य को लेकर भी निर्देशित किया गया।
समाहरणालय परिसर में 8 बजे, शहीद स्मारक फांसी तालाव में 8:15 बजे, पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8:25 बजे, रेड क्रॉस चतरा में 8:30 बजे, मुख्य समारोह स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 9 बजकर 5 मिनट पर झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए, अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास,जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अभिनास कुमार एवं अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को जारी रखने और प्रचार एवं विकासात्मक गतिविधियों तथा अंतर-निधि के लिए वित्तीय सहायता को 2030-31 तक बढ़ाने को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सीरीज़ ए फंडिंग में 40 करोड़ रुपए जुटाए।

rktvnews

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डुम्बूर में 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment