RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विभिन्न कोचिंग संस्थानों में नीतीश सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया:जिलाध्यक्ष बिभु जैन

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जुलाई।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिभु जैन के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग सेंटर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नीतीश सरकार के खिलाफ छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त रोष देखा गया। हस्ताक्षर अभियान में इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। विभु जैन ने बताया कि विधानसभा मार्च जो 13 जुलाई को थी उसमें नीतीश सरकार द्वारा निहत्थे भाजपा के मंत्री नेता और कार्यकर्ताओं पर अंधाधुन लाठी बरसाए गया, यहां तक कि महिलाओं को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। एक नेता को पीट कर मार ही दिया गया था। जिसके विरोध में या राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान युवा मोर्चा चला रहा था कि नीतीश सरकार को बर्खास्त किया जा सके। इसमें जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, आदित्य सिंह आदि, जिला मंत्री अभिषेक अमन ,प्रवक्ता अंकित तिवारी कमल सहसंयोजक राहुल चंद्रवंशी और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश।

rktvnews

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के तैयारी समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment