RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी -पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईवीएम-वीवीपैट का हुआ प्रदर्शन -स्वीप कार्यक्रम के तहत एसएसजी पारीक कॉलेज में हुआ आयोजन।

जयपुर/राजस्थान 28जुलाई। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जगरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को राजधानी जयपुर के चांदपोल रोड स्थित एसएसजी पारीक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं एसएसजी पारीक स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देशन में हुए आयोजन में युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर स्निग्धा शर्मा ने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय में ईवीएम-वीवीपैट का भी प्रदर्शन किया गया। मॉक पोलिंग के दौरान महाविद्यालय के स्टूडेंट्स में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एम. शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान शपथ भी दिलावाई।

Related posts

भोजपुर के शाहपुर में समय रहते रोका गया बाल विवाह।

rktvnews

गया:यूनिसेफ की टीम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

जिन बच्चों को सुनने व बोलने में दिक्कत, उनका होगा निशुल्क ऑपरेशन !डीसी मोनिका गुप्ता का आह्वान, ऐसे बच्चों की पहचान कर रेडक्रॉस समिति में करवाएं पंजीकरण।

rktvnews

नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह आयोजित! योग की भारतीय संस्कृति का हो अधिकाधिक प्रसार:राज्यपाल

rktvnews

दरभंगा:वन नेशन वन राशन कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment