RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

गया डीएम ने ज़िले के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ फरासत हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

गया/बिहार 28 जुलाई।ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ फरासत हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ज़िला पदाधिकारी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ फरासत हुसैन के इंतकाल की खबर से दुखी हूं। ज़िला पदाधिकारी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में वो नेशनल प्रेसिडेंट रहे और एशिया के वाईस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ओलंपिक, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल के क्षेत्र में गया जिला में प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। खेल में उनकी बहुत रुचि थी। जिला में खेल को प्रोत्साहन देने में उनकी महती भूमिका रही। सामाजिक गतिविधि में उनकी सक्रीय भूमिका रहती थी। एक बड़ी शख़्सियत से गया महरूम हो गया। जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज सेवा के कार्य में लगे रहते थे। उनके निधन से गया को अपूरणीय क्षति हुई है। गया ज़िला उनके चिकित्सकीय और सामाजिक योगदान को कभी नहीं भूलेगा।

Related posts

भोजपुर:जवान का शव आते ही माहौल हुआ गमगीन! बेंगलुरू से शाहपुर के सरना पहुँचा शव।

rktvnews

मुसहर समाज के उत्थान पर काम करने के लिए पत्रकार डा भीम सिंह भवेश को प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहा!जिला में खुशी की लहर।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के उत्सव का हुआ आगाज,बिहार सरस मेला 2025 का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, एकजुट रहने, सत्‍यनिष्‍ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और निर्भय होकर निर्धारित लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment