RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गिद्धौर में अध्ययनरत छात्र के विषपान से मृत्यु की खबर पर उपायुक्त अबु इमरान सख्त। 24 घंटे के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी,शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से कारणपृच्छा कर मांगा गया जवाब, विद्यालय के 8 कर्मियों को किया गया कार्यमुक्त।

चतरा/झारखंड 26 जुलाई।चतरा कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गिद्धौर में दिनांक-25.07.2023 को अध्ययनरत छात्रा नेहा कुमारी द्वारा विषपान किए जाने के पश्चात प्राप्त मृत्यु की खबर पर उपायुक्त अबु इमरान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्र को लापरवाह व संलिप्त कर्मियों जिनके लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना हुई है उसपर नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निदेश दिया।
उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस घटना को लेकर 24 घंटे के अंदर कारणपृच्छा कर जवाब मांगी गई है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा द्वारा बताया गया कि उपायुक्त के निर्देश के पश्चात कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्य करने वाले वार्डेंन रेणु कुमारी, नीतू कुमारी, संगीता कुमारी सहायक शिक्षिका, सुनीता कुमारी शारीरिक शिक्षिका, संगीता कुमारी और ममता कुमारी प्रहरी, लेखापाल रंजित कुमार, आदेशपाल वासुदेव साव, को कार्यमुक्त कर दिया गया है और उचित न्याय हेतु आगे की भी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सारण:”प्रमंडल और प्रखंड स्तर पर भी नियोजनालय करा रहा है रोज़गार मुहैया, मढ़ौरा में 21 युवाओं को मिला रोज़गार।

rktvnews

भोजपुर:अंडर 17 बालक वालीबॉल चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

छत्तीसगढ : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 हीरोइन तस्कर को आरा के बस पड़ाव से किया गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा:कांडी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, पनीर एवं 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की जांच।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को रेल भाड़े में छूट को ले 30 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment