RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 26 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा के तैयारी की समीक्षा बैठक किया गया।
जिला पदाधिकारी  के द्वारा जारिगावां, कुदरतीपुर एवं करंहसी बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।
संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र के परिवारों की सूची अद्यतन कर ले ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराया जा सके।
सिविल सर्जन बक्सर को सभी आवश्यक दवाओ, सांप काटने की दवा एवं अन्य आवश्यक दवाओ के साथ ब्लीचिंग पाउडर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने तथा आवश्कतानुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और चलंत चिकित्सा टीम का गठन करने को कहा गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र में पशु चारा की व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
भ्रमण के क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

“योग केवल एक विधा ही नहीं अपितु एक विज्ञान भी है” : प्रधानमंत्री

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्ष केन्द्र नवादा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मांगों को लेकर जन संघर्ष पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

Leave a Comment