RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री ने लिया निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा!पुराना परसा बाजार-संपतचक रोड के पास कार्यों का भी किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराना परसा बाजार मोड़-संपतचक रोड के पास फ्लाई ओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे संपतचक पथ के माध्यम से आने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकेंगे। निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ परियोजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना के कार्य में तेजी लाएं और जल्द कार्य पूर्ण करें। मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी मुख्यमंत्री ने दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से सदन में टूटा गतिरोध।

rktvnews

नई दिल्ली:भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 43वें संस्करण का समापन।

rktvnews

तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गिरीडीह:मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

6 करोड़ में होगा नांगल चौधरी शहर जगमग: डॉ अभय यादव

rktvnews

Leave a Comment