RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न “श्रीदेव सुमन”के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।

नई दिल्ली/25 जुलाई। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृभूमि के लिए स्वयं को आहूत कर श्रीदेव सुमन जी ने पूरे राष्ट्र में क्रांति की अलख जगाई। उनके विचार जितने उस वक्त प्रासांगिक थे, उतने ही आज भी हैं। वे सदैव एक प्रेरणापुंज की तरह हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।

इस अवसर पर उत्तराखण्डी फीचर फिल्म के निर्माता बिक्रम नेगी, फिल्म निर्देशक, ब्रिज रावत, श्रवण भारद्वाज, सुमित गुसाईं, पदम गुंसाई, बृज मोहन शर्मा वेदवाल, देवी प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र सिंह, अरविन्द नेगी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के संचालनालय का उज्जैन में किया शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने वीर बालकों के शौर्य और बलिदान को याद करते उन्हें नमन किया, गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।

rktvnews

10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई।

rktvnews

दलित बिंदो पर अत्याचार के समर्थन में बिंद विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान का धरना।

rktvnews

बक्सर:डी० के० काॅलेज, डुमराॅव में NCC द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में कहा सरकार निर्यात होने वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के लिये कार्बन क्रेडिट संग्रहण की अनुमति देने विचार कर रही है।

rktvnews

Leave a Comment