RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सामाजिक कार्यों से सेवा करने का संकल्प लिया युवाओ ने!स्वच्छता,पौधारोपण और स्वास्थ जांच पर विशेष जोर:सचिन कुमार जालान

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जुलाई।युथ फोर सेवा और मारवाड़ी युवा मंच भोजपुर के तत्वावधान में आज मोती सिनेमा कैंपस स्थित लल्लू भाई प्रतिष्ठान मे युवाओं की एक बैठक सचिन कुमार जालान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच और युथ फोर सेवा के युवाओं की भागीदारी रही। बैठक में युथ फोर सेवा के प्रांतीय संयोजक आनंद पर्यावरणप्रेमी ने बैठक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की सामाजिक कार्यों की कमी नहीं है। जरुरत है कि हम सभी कार्य करने की आदत डालें, निर्णय को मूर्त रूप में प्रदान करे। इन्होंने बताया की पौधारोपण के लिए में 500 पौधा देना, गढ्ढा कटवाना,पानी की व्यवस्था आदि में सहयोग करूंगा लेकिन पौधा की सुरक्षा करनी होगी इसके लिए पौधा गार्ड चाहिए।पौधा को लगाना तथा संरंक्षित रखना जरूरी है। पौधारोपण फोरलेन पर करने का भी निर्णय हुआ। अन्य सहयोगियों ने भी अपने विचार रखे जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सचिव रेडक्रॉस डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने भी कम संसाधन में पौधारोपण,साजनिक स्थल की सफाई और जरुरतमंदो को दवा के साथ ईलाज पर जोर दिया। अंत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की स्वच्छता, पौधारोपण और स्वास्थ्य जांच कराई जाए।अध्यक्षीय भाषण में सचिन कुमार जालान ने कहा की पूर्व से मंच के लोग जुडे है और जनहित मे काम कर रहे है, अब और बडे लोगो के मार्ग दर्शन मे बढिया कार्य होगा।मंगलवार से रमना मैदान से सफाई का कार्य प्रारंभ होगा। प्रमुख लोगों मे अभिषेक जालान,आदित्य खेमानी,अंकित सरावगी,अमन सराफ,अकक्षत जालान,आकाश जालान,मोहित जालान,हर्ष चुरीवाल,आशीष कुमार जालान,संजय कनौजिया,सोनू जालान,आदित्य अग्रवाल,आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:ईश्वर दिखावा पर प्रसन्न नहीं होते, श्रद्धा भाव चाहिए : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक : प्रधानमंत्री

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने बादशाह अगरबत्ती के मालिक समाजसेवी सरदार जगजीवन को अपने अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जोड़ा।

rktvnews

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

rktvnews

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान ने स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण के रूप में आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment