RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन ने मंडल कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण! दिए आवश्यक निर्देश।

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह) 18 जुलाई। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन द्वारा मंडलकारा आरा एवं पर्यवेक्षण गृह धनुपरा का निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा, आरा के जेल अधीक्षक, गौरव कृष्ण, जेल उपाधीक्षक, राजेश कुमार मिश्र, सहायक अधीक्षक, शबनम प्रिया, जेल पैनल अधिवक्ता कुमारी विनीता सिंह उपस्थित थे। सचिव, आदित्य सुमन द्वारा पूरे जेल परिसर का निरीक्षण किया गया जिसमें जेल अस्पताल, काराधीन बंदी को मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता केंद्र, भोजनालय, शिक्षा, स्वास्थ्य शामिल है। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में कैदियों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाले सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा वरिष्ठ कैदियों से उनके वाद एवं स्वास्थ्य के संबंध में भी पूछताछ किया। सफाई एवं अन्य मुद्दे पर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सचिव, आदित्य सुमन द्वारा पर्यवेक्षण गृह में सभी बाल बंदी से मुलाकात किया गया एवं उन को दी जाने वाली सुविधा के बारे में पूछा गया। इस अवसर पर प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद, स्मिता कुमारी, पर्यवेक्षण अधिकारी, हाउस मास्टर, गृह माता उपस्थित थी।

Related posts

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, NLFT और ATTF के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

भोजपुर:देश में अराजकता बढाने में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का भरपूर योगदान:कृष्ण मोहन ठाकुर

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

समर्थन मूल्य पर फिर दगाबाजी और कृषि संकट।

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

नवादा:दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment