RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु किसानों को किया समानित।

देहरादून/उत्तराखंड 17 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निरंजनपुर, देहरादून स्थित नवीन मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाए जाएंगे। कुआंवाला-डोईवाला मार्ग स्थित दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने पौधा रोप कर लोगों को पौधारोपण के लिये प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उनकी प्रेरणा से कृषि के क्षेत्र में तमाम अनुसंधान हो रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली , खजान दास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:पटना : भैया दूज परम्परागत रूप से संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

आरा के जापानी पावर सब स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन!आगत अतिथियों का किया गया सम्मान।

rktvnews

इंदौर:जिले के सरकारी कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था,कलेक्टर आशीष सिंह ने ली बैठक।

rktvnews

लिग्नाइट कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड की हरित शाखा ने व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की।

rktvnews

Leave a Comment