RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 शुरू, दो दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे गहन मंथन।

जयपुर/राजस्थान 16जुलाई। दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 शनिवार को शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पार्क पैराडाइज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के विशेषज्ञ गहन शोध करते हैं इनके निष्कर्ष मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार से वैचारिक आदान-प्रदान होगा, जो चिकित्सा जगत के लिए बेहतर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर ने चिकित्सा क्षेत्र में आमूलचूल विकास किया है। यहां का पीबीएम अस्पताल बीकानेर संभाग सहित आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का कैंसर रिसर्च और कार्डियो वास्कुलर सेंटर मरीजों के लिए जीवनदाई बना है।
आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि चिकित्सकों को धरती का भगवान माना जाता है कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर में यह प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार समय समय पर होने चाहिए, जिससे विशेषज्ञों के चिकित्सा से जुड़े अनुभव सांझा किए का सकें। उन्होंने कहा कि बीकानेर का आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर पंजाब और हरियाणा के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरोगी राजस्थान की भावना से काम कर रही है। आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना देशभर की ऐतिहासिक और अनूठी योजना है इस योजना ने लाखों प्रदेशवासियों के दुःख दूर किए हैं।

’सेमीनार के दौरान इन्हें मिला अवॉर्ड’

सेमिनार के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. पी.आर. गुप्ता को दिया गया। वहीं डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. सी आर चौधरी, डॉ. सीतू सिंह को डॉ. एस.के. सरकार ओरीयेशन अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान लंग राजस्थान पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

Related posts

राजस्थान:अजमेर के वैशाली नगर को 17 साल बाद मिलेगा सामुदायिक भवन, विधानसभा अध्यक्ष ने तकनीकी अड़चने दूर करवाई, निर्माण कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

हल्द्वानी:जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने जिला नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ली।

rktvnews

रांची:द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का सेलिब्रिटी साड़ी ड्रॉपर डॉली जैन ने किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

भीख मांगने की प्रथा: मदद की गुहार या एक सुनियोजित धंधा?

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment