RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपाईयों ने फूंका चाचा और भतीजे का पुतला!विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई और एक कार्यकर्ता की मृत्यु पर भाजपा भोजपुर ने मनाया काला दिवस।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरूवार को राजव्यापी विधानसभा मार्च के दौरान कार्यकताओ पर पुलिस द्वारा बर्बता पूर्ण पिटाई जिसमे एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत और बहुत से नेताओं और कार्यकर्ताओं के घायल होने के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा काला दिवस मनाया गया।
काला दिवस के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने बाहो पर काली पट्टी बाँधकर और आम जनता को काली पट्टी बाँधकर विरोध जताया ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे बिहार सरकार के बर्बरता रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम सरकारी बस स्टैंड से नीतीश कुमार मुर्दाबाद,हिटलरशाही नही चलेगी है,नीतीशशाही नही चलेगी,हत्यारी सरकार को बर्खास्त करो,शहीद विजय सिंह अमर रहे आदि गगनचुंबी नारो के साथ आगे बढते हुए त्रिभुआनी मोड़ चौक पर पहुंचा।वहाँ कार्यकताओ द्वारा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकताओ मे आक्रोश देखा गया।
काला दिवस के अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बिहार सरकार के तानाशाही रवैए पर भड़कते हुए कहा कि बिहार की जनता चुप बैठनेवाली नही है।नीतीश कुमार को जवाब देना होगा।जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता दिखाई गई वह अंग्रेजों के समय को याद दिलाता है। सांसद,विधायक और महिलाओं को भी नही छोड़ा गया।हमारे पार्टी के कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या कर दी गई,हम उनके शहादत को बेकार जाने नही देंगे और बिहार की जनता चुन-चुन कर बदला लेगी। शहीद कार्यकर्ता के परिवार के साथ पार्टी खड़ी है और हम सभी विधायकगण उस परिवार को जीवनपर्यंत सहायता प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम मे विजय सिंह,अशोक शर्मा,धीरेन्द्र सिंह,अखिलानंद ओझा, कौशल यादव,सतीश भट्ट,नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,राजकुमार कुशवाहा ,संजय कुमार सिंह,विनय बेलाऊर, राजेश सिंह,संतोष चंद्रवंशी, धीरज सिंह,विभु जैन,जीतु चौरसिया, सूर्यकांत पांडेय,ज्योति कुशवाहा,राहुल सिंह,नीशु कुमार, सुगम सहाय,प्रियांशु दिवान,रामप्रकाश पांडेय,संजय तिवारी, हरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त,रामनिवास यादव

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

झाँसी की रानी’ पर लिखा ही नहीं, उनकी ही तरह लड़ी भी “सुभद्रा कुमारी चौहान”! जयंती पर लेखिका ज्योति झा की विशेष पुस्तक ‘वियोंड स्पेक्ट्रम’ के आवरण का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

पटना:गृह विभाग, अभियोजन निदेशालय में “महिला सुरक्षा” विषय पर तृतीय चरण प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment