RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जनता दरबार का आयोजन।

नवादा/बिहार 14 जुलाई।जिला पदाधिकारी, नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा ने आज समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। आज की जनता दरवार में कुल 38 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।
आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
आज जनता दरबार में रोह प्रखंड, थाना- रूपौ, ग्राम-बेनीपुर के भगीरथ चैहान ने जमीन विवाद के संबंध में आवेदन दिया। थाना काशीचक, पंचायत-सुभानपुर, पोस्ट-जलालपुर, ग्राम-सरकट्टी के रंजीत कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रक संवेदक राकेष कुमार द्वारा जल नल संचालक को सरकार द्वारा निर्धारित दैनिक भुगतान नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया गया। नवादा सदर प्रखंड, मोहल्ला-अंसार नगर के कायनात नादरा ने नल जल योजना के अन्तर्गत पाईप में रिसाव एवं मरम्मत के संबंध में आवेदन दिया। अंचल-पकरीबरावां, पंचायत-पोक्सी, ग्राम-वाजितपुर, वार्ड नं0-02 के नवल किषोर सिंह द्वारा सामुदायिक भवन बनाने के संबंध में आवेदन दिया गया। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
आज की जनता दरबार में अमु अमला वरीय उप समाहर्ता,राजीव रंजन वरीय उप समाहर्ता, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को सम्मानपूर्वक दी विदाई।

rktvnews

पटना:एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला बैठक में मुख्यमंत्री का स्वागत तैयारी सहित व अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

rktvnews

भोजपुर : सलेमपुर मे विषपान कर विवाहिता ने की आत्महत्या।

rktvnews

झबुली

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

Leave a Comment