RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर /बिहार 11 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निम्न निर्देश दिए गए:-
विभागीय निर्देश के आलोक में जिला पंचायती राज विभाग के द्वारा संचालित नल जल योजनाओं को समन्वय स्थापित करते हुए ससमय हस्तांतरण कराना एवं हस्तांतरित योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे।
केशोपुर बहुग्रामी योजना का कार्य अभी भी पूर्ण नहीं है, के संबंध में निर्देशित किया गया कि संवेदक से समन्वय स्थापित करते हुए, व्यक्तिगत अभिरुचि लेते हुए योजना को गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप यथाशीघ पूर्ण कराए।
साथ ही लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अंतर्गत सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों का एक रोस्टर बनाते हुए नियमित रूप से नल जल योजना अंतर्गत आच्छादित योजनाओं का जांच कराने, अधिष्ठापित पानी की टंकी की साफ सफाई कराने एवं सभी लाभुको तक पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न पाधिकारियो के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत बुधवारीय जांच में पाई गई कमियों का निवारण करते हुए 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन! कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर बागपत में उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी बागपत का किया निरीक्षण।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल 29 जून 2023 को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

27 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 मई 25

rktvnews

Leave a Comment