बिहार में पुलिस एवं अपराधियों तांडव चरम पर: माले
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अक्टूबर।पटना ग्रामीण स्थित पुनपुन के बेहरावा गांव में पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा-माले,खेग्रामस,ऐपवा,इंसाफ मंच के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा में माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से प्रतिवाद मार्च निकालकर बस स्टैंड में सभा आयोजित कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पुलिस ज़ुल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई!
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस एवं अपराधियों का जुल्म बढ़ा है!
पटना के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरवा गांव में मांझी टोला में शराबबंदी के नाम पर छापेमारी कर पुलिस द्वारा जुल्म ढाया!
जिसमें 32 महिलाओं चार दुधमुंहे बच्चों सहित 39 लोगों को जेल में डाल दिया गया!
वही दूसरी ओर गिरफ्तारी के डर से दो नौजवान आकाश मांझी और रामू मांझी पुनपुन नदी में डूबकर मर गए!
इस छापेमारी के दौरान महिलाओं और छोटी छोटी लड़कियों के साथ मारपीट की गई यह बर्बर जघन्य घटना है!
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि वही बगल के पंचायत नवादा घाट चौक निवासी मल्लाह जाति से आने वाले सुरेश महतो उनके पत्नी और बेटियों को पुलिस द्वारा बुरी तरह पिटाई की गई जिसमें आहत होकर उनके बेटा रवि कुमार फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए यह पुलिसिया दमन और बर्बरता का प्रकाष्ठा है!
पुतला दहन के दौरान मांग की गई कि इस बर्बर घटना की कमेटी बना कर जांच कराया जाए,पिपरा थानाध्यक्ष को निलंबित कर सभी गिरफ्तार लोगों को जल्द रिहा किया जाए और मृतकों के परिजनों को दस लाख मुआवजा दिया जाए!
इस प्रतिरोध मार्च में राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,राज्य कमेटी सदस्य संगीता सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,ऐपवा नगर सचिव शोभा मंडल, आइलाज नेता अमित कुमार बंटी,ऐपवा नेत्री कलावती देवी,मजदूर नेता बालमुकुंद चौधरी,इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय गांधी,आइसा जिला सह सचिव साहिल अरोरा,संतविलास राम,राजेन्द्र यादव,राजू प्रसाद,रितेश कुमार,सुरेन्द्र पासवान,प्रमोद रजक सहित कई लोग शामिल थे!
कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार ने किया!
आरा शहर के अलावा तरारी,सहार,संदेश,अगिआंव,कोईलवर,पीरो, जगदीशपुर,गड़हनी सहित विभिन्न प्रखंडों प्रतिवाद मार्च निकाला गया!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

