RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक।

6 सितंबर को सरैया उच्च विद्यालय मैदान में संजय कुमार झा और उमेश सिंह कुशवाहा करेंगे संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 सितंबर। जनता दल (यू) द्वारा ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ के प्रथम चरण के तहत आगामी 6 सितंबर को सरैया उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को आरा परिसदन के सभागार में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अंजुम आरा रहीं। इस अवसर पर संदेश विधायक राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम एवं पूर्व विधान पार्षद अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शंभू सोनी ने किया।
बैठक में 6 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश सचिव कन्हैया प्रसाद, प्रदेश सचिव अंजनी सिंह, प्रिंस बजरंगी, राजू मेहता, झूलन गौड़, बबन यादव, प्रियांशु कुशवाहा, अवधेश कुमार, अजीत मेहता, भोला शंकर पाल, प्रीतम कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी, अभय विश्वास भट्ट, संजय चौधरी, अक्षयबार चंद्रवंशी, हीरालाल गुप्ता, दुर्गा पटेल, अमरीश सिंह, विकास सिंह, शिवशंकर राम, जितेंद्र राम, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, मदन यादव, कमलेश यादव, ठाकुर प्रसाद, उज्ज्वल सिंह एवं हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जनता में मोदी सरकार के प्रति विछोभ और आक्रोश का माहौल-सुदामा प्रसाद

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने ली अंतिम सांस।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: रामलीला : नौवे दिन रामेश्वर स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का हुआ मंचन।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने चक्रवात दितवाह के मद्देनजर श्रीलंका को मानवीय सहायता प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment