RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 04 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत जुलाई माह का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति का अवलोकन किया गया।
इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरपुर प्रखण्ड स्थित वी.वी.पैट वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईएमएस 2.0 ऐप के माध्यम से निरीक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट लोंगिट्यूड एंड लैटीट्यूड के साथ भेजी गयी।
उल्लेखनीय है कि मासिक निरीक्षण में केवल गोदाम का निरीक्षण किया जाता है जबकि त्रैमासिक निरीक्षण में गोदाम के अंदर रखे हुए ईवीएम का भी अवलोकन एवं निरीक्षण किया जाता है।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने लिया गंगा के जल स्तर में वृद्धि व कटाव का जायजा।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुरी के समुद्र तट पर कुछ समय बिताया।

rktvnews

हनुमानगढ़:एडीएम डॉ. सापेला होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित!निर्वाचन सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग द्वारा फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्टूनिस्ट त्रयंबकम शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment