राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च।

मोदी,अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के पुतले में लगाई आग।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 जुलाई।आज 22 जुलाई को देश के लोकप्रिय नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक, NEET परिक्षा में व्यापक धांधली को लेकर गृहमंत्री अमित शाह एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कि इस्तीफा कि मांग, दोनों सदनों में इन ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हो, को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर तानाशाह एवं युवा विरोधी मोदी सरकार द्वारा दोनों नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत किया। जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ तानाशाह मोदी छात्रों नौजवानों किसानों कि विरोधी सरकार है। जब से मोदी सरकार आई है अब तक लगभग 152 परिक्षाओं का पेपर लीक हो चुका है एक तरफ हमारे नेता देश में छात्रों की गुंज कार्यक्रम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ डपोरशंखी मोदी सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही हैं। छात्रों कि मांग है कि समय पर परिक्षा हों और समय पर रिजल्ट घोषित हो यह भी करने में सरकार विफल हैं और हर परिक्षा का पेपर लीक हो जाती है इससे गरिबों किसानों और मध्यम वर्ग के छात्र नौजवानों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी कि मांग है कि गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा हों, और सदन में इस पर चर्चा हो, परीक्षा में हुई अनियमितताओं और उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा हो जिन्होंने लाखों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है नई दिल्ली में संबंधित विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR और आपराधिक मामलों का तुरंत वापस लिया जाए । और यह सुनिश्चित हो कि सभी परिक्षाओं को समय से कराकर बिना पेपर लीक हुए परिणाम घोषित हो।
पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, आशुतोष कुमार सिंह, प्रभा सिंह यादव अल्पसंख्यक अध्यक्ष शारिक खां,घनश्याम उपाध्याय, देवकुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह ,रजी अहमद, अजय पासवान, ब्रजेश यादव, अमित मिश्रा, शक्ति सिंह मनन, रंजीत यादव , इमदाद अहमद, श्याम सुंदर पांडेय, सम्पत सिंह,ब्रिजेन्द्र यादव, गोलु तिवारी , लुटावन चौरसिया,अजय सिंह, आलोक कुमार, कुणाल कुमार , कृष्णा सिंह, सोनु कुमार, मनु सिंह, राहुल कुमार यादव, सोनु कुमार, मोहम्मद नेमत अली, अजय सिंह, अजय यादव, श्रीकांत राय, घनश्याम चौधरी, अमन भारद्वाज, पंकज कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

