RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा आयोजित रोजगार मेला से लाभ उठाएं : जिला नियोजन पदाधिकारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, कुशल युवा कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल विकास निगम के डोमेन स्किल प्रशिक्षण से जुड़ी संस्था ई-हैरिक्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक, संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन, निदेशक सह शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. विकास कुमार तथा महामंत्री आदित्य सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने कौशल विकास, रोजगार, आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दीक्षा राज (एडीसीए) ने प्रथम, शमा परवीन ने द्वितीय तथा रौनक राज एवं सम्राट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 21 जुलाई को कृषि भवन, आरा में अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।डॉ. विकास कुमार ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है। जिलाध्यक्ष विभू जैन ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां लाभान्वित होकरआत्मनिर्भर बन रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय से पौधे लगाकर की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

पटना:जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, बोले – NDA को जीत की बधाई देते हैं हमारे मुद्दों पर चुनाव हुआ, जन सुराज अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हमलोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

rktvnews

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में आरम्भ होगी ‘कथयामि कथा’ ऋंखला,’मैं और मेरी कविता’ शीर्षक से एकल काव्य-पाठ भी।

rktvnews

Leave a Comment