RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करनेवाले डॉ. विकास कुमार हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक एवं साइबर क्राइम विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।डॉ. विकास कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत तस्वीरें एवं निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि साइबर अपराधी इनका दुरुपयोग कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति की वीडियो कॉल, रिकॉर्डेड वीडियो, संदिग्ध लिंक या भ्रामक संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास नहीं करना चाहिए। डॉ.विकास कुमार ने कहा कि ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारियो से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा, “डिजिटल युग में तकनीक का सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार उपयोग ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related posts

जैसे-जैसे समाज समृद्ध होगा, असमानता कम होगी: निदेशक एंटोनियो फरेरा

rktvnews

भोजपुर:बबली राज के न्यायिक सेवा में आने पर बधाई देने पहुंचे राजद नेता अरूण यादव।

rktvnews

पटना डीएम ने घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में पर्यवेक्षिकाओं,आंगनबाड़ी सेविका सहित प्रधान लिपिक पर की कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर : प्रतिष्ठित व्यवसायी रोहित सिंह के निधन पर व्यवसायी संघ ने गहरा दुख किया व्यक्त।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने गोपनीय कार्यालय एवं समाहरणालय  परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment