RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

चिकित्सक-दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ इंस्टिच्युट में होगी 15 जुलाई तक निःशुल्क चिकित्सा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)4 जुलाई। चिकित्सक-दिवस के उपलक्ष्य में विगत 1 जुलाई से, बेउर स्थित इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च में आयोजित ‘ निःशुल्क स्वास्थ्य-पखवारा’ में, अबतक 567 मरीज़ों के उपचार किए गए हैं। स्वास्थ्य पखवारा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ‘बाह्य-रोगी-विभाग’ में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा, सभी प्रकार के रोगों के उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।

संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया है कि पखवारा के अंतर्गत संस्थान के विभिन्न विभागों में, सभी प्रकार के रोगों के साथ, नेत्र-जाँच, एक्स-रे, सभी प्रकार की पथोलौजिकल जाँच, फ़िज़ियोथेरापी, स्पीचथेरापी, विकलांगता-जाँच, श्रवण-जाँच आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
वरिष्ठ चिकित्सक डा वरुण कुमार शरण, डा संजीत कुमार, डा अभिलाषा कुमारी, डा आदित्य ओझा, डा देवराज, डा संतोष कुमार सिंह, डा नीतीश भारद्वाज, डा नेहा कुमारी आदि चिकित्सक और थेरापिसट्स अपनी नियमित सेवा दे रहे हैं। 15 जुलाई को पखवारा का समापन-समारोह आयोजित किया जाएगा, किंतु बाह्य-रोगी-विभाग समेत सभी चिकित्सकीय विभाग अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

Related posts

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने मानेसर में कॉरपोरेट बचाव रणनीतियों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘सामर्थ्य’ 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक पहुँचकर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग तथा एन एस एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जे जे कालेज में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रभा सिन्हा ने संभाला लोजपा (रा) का महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव का कमान।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर सम्मिलित होगी कई हस्तियां : राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी

rktvnews

Leave a Comment