
RKTV NEWS/ बक्सर (बिहार)01 जुलाई।बुधवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ब्रह्मपुर (निमेज +2)की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने महाविद्यालय की व्यवस्था का निरीक्षण कर नामांकन सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर निमेज +2 स्कूल हेडमास्टर एवं शिक्षकों से वार्ता की। ज्ञातव्य हो कि गवर्मेन्ट डिग्री कॉलेज, ब्रह्मपुर में नामांकन प्रक्रिया चल रही है इसके लिए दो सहायक प्रध्यापको डॉ. जमिल अख्तर और डॉ. रवि रंजन पाण्डेय को डी. के. कॉलेज, डुमरांव से भेजा गया है। प्राचार्या वीणा कुमारी के साथ वर्सर डॉ. अब्दुल कैश, सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने गवर्मेंट डिग्री कॉलेज ब्रह्मपुर (निमेज +2) का दौरा कर निरीक्षण किया।
