RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पुर्णिया पुलिस ने अफ़ीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार!तस्कर करता है चाय की दुकान और चाय में भी मिलाता है अफ़ीम।😲

बरामद अफीम और जब्त गाड़ी

पूर्णिया/बिहार 03 जुलाई।पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत 64.6 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर जिले के ही चंदन नगर गुलाब बाग के प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अफीम लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार चक्का वाहन को भी पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है।
घटना के संबंध में पूर्णिया पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ओ0पी0 अध्यक्षों को देशी/विदेशी शराब/ अन्य नशीले पदार्थ की बरामदगी/तस्करों/अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया गया था।दिए गए निर्देश के आलोक में आज प्रातः 03:20 बजे गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक उजले रंग के चार चक्का वाहन से नशीले पदार्थ को लेकर एक व्यक्ति कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रहा है । उक्त सूचना के सत्यापन आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मुफस्सिल संतोष कुमार झा एवं अन्य पुलिसकर्मी के सहयोग से ग्राम सतडोभ स्थित श्रीराम यार्ड के पास कटिहार-पूर्णिया एनएच 31 ए पक्की सड़क पर सघन वाहन जाँच प्रारम्भ किया गया। इसी क्रम में समय करीब 03:40 बजे एक उजला रंग के फोर्ड कंपनी का चार चक्का वाहन को रुकवाया गया। गाड़ी चालक को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली गई तलाशी के पश्चात उसके पास एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। तत्पश्चात जप्त चार चक्का वाहन की तलाशी लेने पर उक्त कार के पिछले सीट के कभर से उजला रंग के पन्नी में रखा हुआ अफीम जैसा पदार्थ बरामद किया गया,जिसका का कुल वजन-64.6 ग्राम पाया गया।पूछताछ के क्रम में अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वर्तमान में वह जलालगढ़ सीमा स्थित काली मंदिर के पास चाय की दुकान करता है। कमाई अधिक नहीं होने के कारण कुछ नशेड़ी लोगों के साथ संपर्क में आने से अफीम के बारे में पता चला। उसके बाद वह बंगाल से तस्करी करते हुए अफीम लाकर अपनी चाय की दुकान में चोरी छुपे बेचने का कारोबार करने लगा। इसी क्रम में वह अपनी चाय में भी अफीम मिलाकर बेचने लगा जिससे उनकी चाय की आदत लोगों में बढ़ने लगी उसने बताया की उक्त चार चक्का वाहन से वह कई बार बंगाल से अफीम लाकर अपनी दुकान में बेचता रहा है।

Related posts

भाजपा कार्यालय बामपाली में मनी कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

rktvnews

दुनिया भारत को उज्ज्वल स्थान के रूप में देख रही है: श्री पीयूष गोयल

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:भाजपाइयों ने साबित किया कि बिहार में चला रहे गुंडा राज,बंद के खिलाफ बिहार की जनता का दिखा खुला आक्रोश : कुणाल

rktvnews

आजादी के अृमत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान चलेगा!अभियान में हरियाणा की होगी विशेष भागीदारी

rktvnews

Leave a Comment