RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सूचना भवन में उद्घोषक पद के लिए साक्षात्कार संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 जून।राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कई सूचना केंद्रों का अधिष्ठापन किया जाता है, ताकि यहां आगन्तुक कांवरियों के बीच जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रेषित करने के अलावा आवश्यक जानकारियों के साथ खोये-पाये कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इस हेतु सूचना भवन के सभागार में आज जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा उद्घोषक पद हेतु प्रतिभागियों का अन्तर्विक्षा लिया गया, जिसमें प्रतिभागियों के भॉईस क्वालिटी, प्रस्तुति एवं सौम्य परिधान के आधार पर अंक प्रदान किये गये।

इसके अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती द्वारा जानकारी दी गई कि राजकीय श्रावणी मेला, 2026 में लगभग 31 सूचना केन्द्र अधिष्ठापित किये जायेंगे। इसके अलावा श्रावणी मेला में आने वाले बच्चों के खाने एवं दुधपान हेतु मातृत्व विश्राम गृह बनाये जायेंगें, जिनमें क्रमशः तीन पालियों में उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। ये उद्घोषक तीन पालियों में 24×7 सूचना सम्प्रेषण के अलावा भोलेंटियर के रूप में कार्य करेंगे एवं जनसम्पर्कीय कार्यों में मदद करेंगे। वहीं इन प्रतिभागियों में से श्रावणी मेला में उद्घोषक के पद के अलावा मातृत्व विश्राम गृह में भी कार्य करने हेतु सूचना केन्द्रों की संख्या के अनुरूप मेधा सूची में अवरोही क्रम में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा। इसके अलावे आज अन्तर्विक्षा में भाग लेने वाले 200 से अधिक चयनित प्रतिभागियों की सूची शीघ्र हीं सूचना भवन के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:भाकपा माले के सैकड़ों दलित समुदाय के लोगों ने ली जदयू की सदस्यता : जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह

rktvnews

आम महोत्सव में पूर्वी चंपारण के 2 किसानों को मिला पुरस्कार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment