RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

जयपुर/राजस्थान 02 जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं नवघोषित जिलों के विशेषाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में 3 जुलाई, 2023 को आयोजित होने वाले पालनहार योजना लाभार्थी संवाद, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल तथा विद्यालयों में भारतीय संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्य के पाठन संबंधी विषयों पर समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 जुलाई को आयोजित होने वाले पालनहार योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके।

बैठक में शर्मा ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना महंगाई से राहत देने की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिला कलक्टरों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में दी जाने वाले राशन सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि 10 जुलाई से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। लगभग 57 लाख प्रतिभागियों ने इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अब तक पंजीकरण करवाया है, जिसमें महिला प्रतिभागियों की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत है। इस बार भी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के माध्यम से खेल भावनाओं का विकास एवं सद्भावना को विकसित करना है।

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में प्रत्येक विद्यालय में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्य का पाठन आरंभ करने का जो निर्णय लिया गया है, उससे प्रदेश की युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीयता का जज्बा मजबूत होगा। प्रदेश के विद्यालयों में हर शनिवार (नो बैग-डे) पर इसका आयोजन किया जाएगा।

बैठक में सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, खेल एवं युवा मामलात विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदेश शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:अमित शाह के बिहार दौरे पर PK का तंज, बोले – अभी से चुनाव तक मोदी और अमित शाह को बिहार ही दिखेगा, इन्हें बताना चाहिए कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया है।

rktvnews

वाह.. भई..वाह.. वाह खिलाड़ी वाह…….

rktvnews

बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष की आकास्मिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment