RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वेतन भुगतान में देरी से शिक्षकों परआर्थिक संकट, शीघ्र आवंटन करें सरकार: महासचिव कुमारी अल्का

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।राज्य के नियोजित एवं नियमित शिक्षकों के समक्ष वेतन भुगतान का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (NFWT) की महासचिव कुमारी अल्का ने कहा है कि GOB मद से आच्छादित नियोजित शिक्षकों का मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 का वेतन तथा समग्र शिक्षा अभियान (SSA) मद से आच्छादित नियमित शिक्षकों का अप्रैल एवं मई 2026 का वेतन अब तक लंबित है। आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक और उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।कुमारी अल्का ने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों ने विभिन्न बैंकों से व्यक्तिगत ऋण ले रखा है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण वे ऋण की मासिक किस्त जमा करने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे उनकी बैंकिंग साख प्रभावित हो रही है और विलंब शुल्क एवं अतिरिक्त ब्याज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वेतन के अभाव में शिक्षकों के सामने पारिवारिक और सामाजिक संकट गहराता जा रहा है। कई शिक्षक अपने वृद्ध माता-पिता के इलाज, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण अनेक शिक्षक सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन से भी वंचित हो रहे हैं।राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा ने बिहार सरकार और शिक्षा विभाग से अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है।

Related posts

झारखंड:कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी ने रांची को कराची बना दिया : डॉ. मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर:आरा में 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरु।

rktvnews

दो दिवसीय हेरिटेज समर कैम्प का समापन! कालीबंगा संग्रहालय में बच्चो ने सीखी पॉटरी मेकिंग और क्ले मॉडलिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आइलाज ने बक्सर सिविल कोर्ट में मंजू शर्मा के समर्थन में चलाया अधिवक्ता संपर्क अभियान।

rktvnews

सबके पास उजाले हो।

rktvnews

Leave a Comment