
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला मे शुक्रवार मध्य रात्रि मे रवि शंकर यादव के दरवाजे पर खङी बाइक मे आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। धू-धू कर जल रही बाइक मे लगी आग को पानी से बुझाने के दौरान बाइक की टंकी ब्लास्ट कर फट गई। जिसके चपेट में आने से महिला और पुरुष समेत सात लोग झुलस गये। झुलसे व्यक्तियों को इलाज के लिए शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसे व्यक्तियों मे रविशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, आशीष कुमार, चांदमुनी देवी, फुलकुमारी देवी तथा गुङिया देवी शामिल हैं। आग कैस लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुॅची। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
